प्रेस विज्ञप्ति ,18 अगस्त 2019
स्वराज इंडिया – हरियाणा
“सीएम खट्टर से स्वराज इंडिया ने कहा, “मनोहर कहानियां नहीं, हिसाब चाहिए!”
• मुहिम के जरिए मुख्यमंत्री खट्टर से प्रतिदिन सवाल पूछे जाएंगे
• सीएम खट्टर जन-आशीर्वाद के हकदार तब तक नहीं जब तक कि जनता के सवालों का जवाब न दें
चंडीगढ़ | “मनोहर कहानियां नहीं, हिसाब चाहिए” मुहिम के अंतर्गत नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया मुख्यमंत्री खट्टर से ऐसे सवाल करेगी जो हरियाणा की जनता पूछ रही है। जन-आशीर्वाद यात्रा के नाम से प्रदेश भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री जी से खेती, शिक्षा, रोज़गार जैसे मूलभूत मुद्दों पर स्वराज इंडिया लगातार हिसाब मांगेगी।
पार्टी अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि जन आशीर्वाद का हकदार वही हो सकता है जो जनता के सवालों का जवाब दे और आकांक्षाओं पर खरा उतरे। इसलिए स्वराज इंडिया ने तय किया है कि मुख्यमंत्री खट्टर की यात्रा के दौरान उनके वादों और दावों पर रोज़ाना सवाल पूछा जाएगा।
पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनता को बरगलाने और भ्रमित करने के लिए लगातार कहानियां सुनाते रहते हैं। इन्हीं कारणों से स्वराज इंडिया ने मुहिम का नाम “मनोहर कहानियां नहीं, हिसाब चाहिए!” रखा है।
–
जारीकर्ता
ऋषव/ +919534251489