प्रेस विज्ञप्ति | चंडीगढ़
स्वराज इंडिया, 24 सितंबर
बेरोज़गारी पर योगेंद्र यादव के सवाल के जवाब में सीएम के पाँच झूठ
बेरोज़गारी पर सवाल सुनकर सीएम खट्टर ने फिर सुना दी मनोहर कहानी
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से जब एक पत्रकार ने योगेंद्र यादव के सवालों का हवाला देते हुए पूछा कि प्रदेश का बेरोज़गारी में नम्बर 1 बन जाना और 20 लाख से ज़्यादा बेरोज़गारों की संख्या पर उनका क्या कहना है तो सीएम साहब सीधा और स्पष्ट उत्तर देने की बजाए इधर उधर की बातें बताने लगे।
योगेंद्र यादव ने मनोहर लाल खट्टर का बेरोज़गारी के सवाल पर पर्दाफाश करते हुए सीएम के जवाब में पाँच झूठ चिन्हित किये।
झूठ #1
इसी साल 26 फरवरी को विधानसभा में सरकार ने बताया था कि कुल 312 जॉब फेयर लगे जिसमें 27,167 नौकरियां दी गई। अचानक पिछले 6 महीने में 27 हजार से 82 हजार तक आंकड़ा कैसे पहुंचा?
मुख्यमंत्री खट्टर का झूठ #2
नए उद्योगों में 4,00,000 नए रोजगार सृजन के दावे का कोई आधार नहीं है। अब तक हरियाणा सरकार के किसी भी प्रकाशन या डेटाबेस या विधानसभा में दिए गए उत्तर में इसका कभी कोई जिक्र नहीं हुआ। क्या मुख्यमंत्री इसका उद्योग वार आंकड़ा जारी करेंगे?
मुख्यमंत्री खट्टर का झूठ # 3
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा हरियाणा सिर्फ 80,000 ग्रेजुएट बेरोजगार
सच:
हरियाणा में कुल ग्रेजुएट: 35.1 लाख
रोजगार के इच्छुक: 20.6 लाख
किसी तरह का रोजगार: 16.1 लाख
बिल्कुल बेरोजगार: 4.5 लाख
(स्रोत: CMIE, मई से अगस्त, 2019)
मुख्यमंत्री खट्टर का झूठ #4
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की बेरोजगारों की संख्या पता नहीं लेकिन उतनी नहीं जितनी (स्वराज इंडिया द्वारा) बताई जा रही है।
सच: हरियाणा में कुल 20 लाख 20 हजार बेरोजगार
(स्रोत: CMIE मई अगस्त 2019)
मुख्यमंत्री खट्टर का झूठ #5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा: सरकार ने प्रदेश में बाजरे की फसल का दाना दाना खरीदा
सच: बाजरे की फसल की सरकारी खरीद के आंकड़े
2014-15: 0.0%
2015-16: 0.8%
2016-17: 0.7%
2017-18: 4.4%
2018-19: 29.1%
इंचक दाना, बींचक दाना
दाने ऊपर दाना!!
ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह ही योगेंद्र यादव ने सीएमआईई के ताज़ा आंकड़ों के आधार पर खट्टर सरकार को घेरा था। चंडीगढ़ में स्वराज इंडिया की प्रेस वार्ता में तथ्य प्रस्तुत किये गए थे कि प्रदेश में कुल बेरोज़गारों की संख्या 20 लाख को पार कर चुकी है।
स्वराज इंडिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बेरोज़गारी को अहम मुद्दा बना दिया है।
–
संपर्क: रिशव +91 95 34 251489
स्वराज इंडिया मीडिया सेल
Video Link : https://youtu.be/mhUSnELAxig