प्रेस विज्ञप्ति: 8.11.19
स्वराज इंडिया की आगामी हरियाणा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली कार्यशाला संपन्न
– स्वराज इंडिया ने अपने अब तक के घोषित उम्मीदवारों की कार्यशाला की
– स्वराज इंडिया चुनाव को प्रदेश की राजनीति बदलने की मंशा से लड़ेगा
– प्रदेश में किसान, युवा, महिला और मजदूर के मुद्दों पर लड़ेगी स्वराज इंडिया
– चुनाव सत्ता परिवर्तन के उपक्रम की तरह नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम के रूप में देखे जाएंगे : अजित झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, स्वराज इंडिया
हरियाणा प्रदेश के आगामी विधान सभा में चुनाव के लिए स्वराज इंडिया ने अपने घोषित उम्मीदवारों के साथ पंचकूला में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न की। इस कार्यशाला में उम्मीदवारों के साथ राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर का नेतृत्व शामिल हुआ। ज्ञात हो कि स्वराज इंडिया वो पहली पार्टी है जिसने चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है।
कार्यशाला में स्वराज इंडिया के चुनावी मिशन पर गहन चर्चा हुई। नारेबाजी और कोरी सीटों के आकलन की बजाए, स्वराज इंडिया कैसी राजनीति करेगी, इस पर विशेष ध्यान दिया गया। यह तय है कि स्वराज इंडिया अपने संकल्प के अनुसार केवल मुद्दों की राजनीति करेगी जो भ्रष्टाचार, जातिवाद, सम्प्रदायवाद के विरुद्ध मजबूती से खड़ी रहेगी। हरियाणा प्रदेश में सत्ता और वोट बैंक की राजनीति ने प्रदेश की जनता को छला है।
“युवा, महिला, किसान और मजदूर बेहाल हैं और उनके मुद्दों को दरकिनार करने के लिए नारे लगाए जाते हैं, इश्तहारों के जरिए प्रदेश सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। बेरोजगारी पर आधी अधूरी जानकारी दे रही है। महिला उत्पीडन के सूचकांक में बलात्कार और छेड़ छाड़ के दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण रोजमर्रा की बात हैं। लेकिन प्रदेश सरकार इन सब मुद्दों को छुपाने के लिए प्रदेश में और देश में तथ्यों की नहीं विघटनकारी भावनाओं में डूबा देती है। स्वराज इंडिया इं सभी व्यवस्थाओं के विरुद्ध खड़ी हो सच की राजनीति करेगी” : दीपक लाम्बा, हरियाणा प्रदेश महासचिव
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अजित झा, ने कहा,”अभी चुनाव में आप किसी पार्टी के अमुक सीट जीतने का दावा सुन रहे हैं, तो किसी दल में सत्ता की लड़ाई के चलते खींचतान देख रहे हैं। प्रदेश की जनता और वोटर केवल संख्या माने जा रहे हैं। सच यही है कि लोकतंत्र का सुंदर चरित्र अब केवल संख्या प्रबंधन का खेल बं गया है। अब यह ज़िम्मेदारी हम पर है। हम सच्ची बात कहेंगे, खरी बात कहेंगे। चुनाव हमारे लिए सत्ता परिवर्तन का उपक्रम ना हो, हमारा लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन है।”
स्वराज इंडिया जल्द ही अपनी अगली सूची की घोषणा करने जा रही है। पहली सूची की तर्ज पर ही दूसरी सूची में भी प्रदेश की आम जनता में से निकले संघर्षशील उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
–
For Queries Contact :
Ashutosh/9999150812
For Queries Contact :
Ashutosh/9999150812