Image result for Swaraj India Haryana Candidates

[अभी तक 28 उम्मीदवार मैदान में]

स्वराज इंडिया | हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 | पहली प्रत्याशी सूची : 23.07.2019
  1. गुरुग्राम, AC No. 77 (गुरुग्राम)
    श्रीमति शैलजा भाटिया

    आयु 45, बी.ए. , डिप्लोमा – टेक्सटाइल, सर्टिफिकेट कोर्स – अंतर्राष्ट्रीय बिज़नस

बिज़नस : उद्यमी, ‘यूनिफार्म रिपब्लिक’ नामक मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग कंपनी की संस्थापक पार्टनर। सामाजिक : संस्थापक, ट्रस्टी ‘जन्म’ फाउंडेशन। मेवात में महिलाओं को रोजगार, पशुपालन और पर्यावरण रक्षा पर काम। राजनैतिक : 2012 से आम आदमी पार्टी से जुड़ीं। दिल्ली और हरियाणा में संगठन निर्माण और चुनाव अभियान में सक्रिय। संपर्क : 9810044240

 

  1. पटौदी, AC No. 75 (गुरुग्राम)
    श्री दीपक
    आयु 34, बी.ए. एल एल. बी.

गरीब परिवार से होने के बावजूद इन्होने एल एल.बी. की। वकालत के साथ साथ 2005 से सामाजिक न्याय के आन्दोलन ‘बामसेफ’ से जुड़े।  स्वराज इंडिया राज्य कार्यकारणी के सदस्य। सफाई कर्मचारीयों के न्याय और सीवर में होने वाली मौतों के विरुद्ध आंदोलन में सक्रिय। आम आदमी पार्टी से स्वराज इंडिया तक सक्रीय। संपर्क : 9311309612

 

  1. रेवाड़ी, AC No. 74 (रेवाड़ी)
    श्रीमति मंजू बाला

    आयु 41, बी. कॉम. , जे.बी.टी

अध्यक्ष, जिला परिषद – रेवाड़ी। गाँव मे मजदूरी कर पढ़ाई की। एन.जी.ओ. में और सी.ए. के साथ अकाउंटेंट और स्कूल में अध्यापन भी किया। जिला पार्षद का चुनाव जीता। जिला परिषद अध्यक्ष रहते हुए किसान आंदोलन को समर्थन और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व कर चुकी हैं। संपर्क : 8816006243

 

  1. कोसली, AC No. 73 (रेवाड़ी)
    श्री धर्म पाल
    आयु 68, इंटरमिडीएट

किसान और ईटा भट्टा का व्यवसाय। स्वराज इंडिया राज्य कार्यकारणी के सदस्य। किसानों को सरसों के उचित दाम दिलाने के लिए रेवाड़ी मंडी में 52 दिन के ‘एम.एस.पी सत्याग्रह’ धरने के संयोजक। भट्टा मजदूरों के लिए हर वर्ष ईद मिलन का आयोजन करते हैं। आम आदमी पार्टी से स्वराज इंडिया तक सक्रिय रहे हैं। संपर्क : 9416575496

 

  1. तोशाम, AC No. 58 (भिवानी)
    श्री युद्धवीर सिंह अहलावत
    आयु 62, बी. टेक (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग)

किसान। जय किसान आंदोलन – हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष. बिरला टेक्सटाइल मिल में बतौर टेक्सटाइल इंजीनियर काम किया और दस साल तक वहाँ के स्टाफ एसोसिएशन के प्रमुख रह चुके हैं। अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी और फिर स्वराज इंडिया में सक्रीय। आजकल पोल्ट्री फार्म और हैचरी के व्यवसाय में। संपर्क : 8607157188

  1. भिवानी, AC No. 57 (भिवानी)
    श्री राजेन्द्र यादव
    आयु 46, बी. टेक. (एग्रीकल्चर)

किसान। कृषि इंजीनियरिंग में शिक्षा के बाद अपने जिले भिवानी के सूखाग्रस्त इलाकों में ड्रिप इरीगेशन के जरिए सूक्ष्म सिचाई को लोकप्रिय बनाया। आम आदमी पार्टी के बाद स्वराज इंडिया से जुड़े और जय किसान आंदोलन के जिला अध्यक्ष हैं।
संपर्क : 9416212039

 

  1. दादरी, AC No. 56 (चरखी दादरी)
    श्री संजीव गोदारा
    आयु 44, एम.बी.ए , एल एल. बी (होनर्स)

एक्स सर्विसमैन (एयर फ़ोर्स)।  चरखी दादरी जिला में ओवर लोडिंग और माइनिंग माफिया के विरुद्ध संघर्षरत। भ्रष्टाचारी अफसरों को हटवाने में सफलता। वकालत के साथ-साथ लीगल ऐड का काम और ‘प्रयास’, ‘परिवर्तन’ जैसे कई सामाजिक संगठनो में सक्रिय हैं। संपर्क : 8059480100

 

  1. नलवा, AC No. 53 (हिसार)
    श्री वीरेन्द्र सिंह बागोरिया
    आयु 47, दंसवी पास

बचपन से संघर्षमय जीवन। समाज के वंचित लोगों के लिए, न्याय के संघर्ष में पूरा जीवन समर्पित। भगाना (हिसार) काण्ड के शिकार परिवार को न्याय दिलाने के लिए हिसार और दिल्ली में धरने कि अगुवाई की। मिर्च्पुर काण्ड के विरुद्ध संघर्ष। आम आदमी पार्टी से लेकर स्वराज अभियान और स्वराज इंडिया तक सक्रीय। स्वराज इंडिया राज्य कार्यकारणी के सदस्य। संपर्क : 9467689681

 

  1. कलायत, AC No. 16 (कैथल)
    श्रीमति प्रोमिला सहारण
    आयु 38, बी.ए.

लोकपाल आन्दोलन के दौरान अपने क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी को बढाने के बाद आम आदमी पार्टी में सक्रीय रहीं। स्वराज इंडिया राज्य कार्यकारणी सदस्य। ब्राज़ील में हुए राजनैतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कोर्स में भाग लिया। महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित। संपर्क : 7988325356

 

  1. सढौरा, AC No. 07 (यमुनानगर)
    श्री चमन लाल
    आयु 65, एम.ए. (राजनीति शास्त्र)

हरियाणा सरकार में ट्रेज़री अफसर के पद से सेवानिवृत होने के बाद समाज सेवा में। भ्रष्टाचार के खिलाफ अफसरों को रिश्वत लेने के लिए ससपेंड कराने से लेकर आम लोगों के काम काज में हो रही कठिनाई को दूर करने में लगे रहे। जनशक्ति लोकतांत्रिक विकास मंच कि स्थापना की। सढौरा के पिछड़े समाज के लिए लगातार संघर्षरत। संपर्क : 9896801639

 

_______________________________________________________

 

स्वराज इंडिया की दूसरी सूची में जारी किए गए प्रत्याशियों का ब्यौरा:

11. मधु आनंद, पंचकूला (AC No. 2) : 70 वर्ष

रुचिका यौन शोषण मामले में डीजीपी एसपीएस राठौड़ के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय तक 19 वर्ष लंबी कानूनी लड़ाई के माध्यम से पीड़िता को न्याय दिलाया। राठौड़ द्वारा बदले की कार्यवाई में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ जिसको न्यायिक प्रक्रिया से निरस्त करवाया गया। इसके अलावा मधु आनंद कई सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

• सरोज बाला, गनौर (AC No. 28) : 40 वर्ष

[इनकी टिकट हमारे चयन समिति ने एक कंप्लेंट आने पर वापस ले ली है. इसीलिए सरोज बाला अब हमारी उम्मीदवार नहीं हैं. पूरी जानकारी के लिए प्रेस रिलीज़ यहाँ पढ़ें : https://haryana.swarajindia.org/press-release/saroj-bala-ticket-rejected/ ]

12. हरदीप सिंह, नरवाना (SC), (AC No. 38) : 39 वर्ष

नरवाना विधासभा क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले हरदीप सिंह गरीबी मुक्त न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और अम्बेडकर क्रांति मोर्चा के प्रदेश महासचिव भी हैं। अपने क्षेत्र में सतत संघर्ष करने वाले सेनानी के रूप में जाने जाते हैं।

13. संदीप यादव, अटेली (AC No. 68) : 30 वर्ष

स्वराज के विचार से प्रभावित होकर भाजपा से अलग हुए और स्वराज इंडिया पार्टी में शामिल हुए। रेवाड़ी में स्वराज इंडिया द्वारा ठेकों के खिलाफ चले आंदोलन में भूमिका निभाई। युवा प्रत्याशी संदीप सक्रिय यूट्यूबर हैं और मोटिवेशनल वीडियो बनाकर प्रसार करने के लिए जाने जाते हैं।

14. तेजपाल, नांगल चौधरी (AC No. 71) : 27 वर्ष

नांगल चौधरी क्षेत्र में अवैध स्टोन क्रेशरों से हो रहे प्रदूषण, लोगों में फैल रही बीमारियों, पर्यावरण को हो रहे नुकसान व किसानों की हज़ारों एकड़ जमीन की बंजर हालात के खिलाफ पिछले दो सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। 24 जुलाई 2019 को माननीय एनजीटी ने “Tejpal Vs State of Haryana” केस में महेंद्रगढ़ जिले के 72 स्टोन क्रेशरों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।

15. मामन यादव, बादशाहपुर (AC No. 76) : 61 वर्ष

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बिल्डरों के अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले मामन यादव 8 वर्षों तक फरुखनगर नगरपालिका पार्षद भी रहे हैं। पिछले दो साल से जय किसान आंदोलन से जुड़कर स्वराज इंडिया के किसान आंदोलन में भूमिका निभाई है।

______________

स्वराज इंडिया प्रत्याशियों की तीसरी सूची |  29 सितम्बर 2019 | प्रत्याशियों का ब्यौरा:

16. सुरेन्द्र सिंह, हथीन  (पलवल | AC No. 82) : 43 वर्ष

आज हरियाणा खेल के छेत्र में आगे आया है तो उसमें सुरेंद्र जी जैसे लोगों का काफी योगदान रहा है।  मुफ़्त खेल प्रशिक्षण और कोचिंग के जरिये हमेशा युवाओं से जुड़े रहने वाले सुरेन्द्र जी 2016 से ब्लॉक पंचायत समिति के मेंबर भी रहे हैं।

17. यशदेव सिंह, असंध (करनाल | AC No. 23) : 29 वर्ष

असंध के विकास के लिए सतत संघर्ष कर रहे यशदेव एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। खेल और पानी के लिए काम करने वाले यशदेव विविध सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े रहे हैं। पंचायत मेंबर के रूप इनका काम उल्लेखनीय है।

18. आज़ाद सिंह, लोहारू, (भिवानी | AC No. 54) : 63 वर्ष

भिवानी में किसानों के लिए काम करने वाले आज़ाद एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विविध सामाजिक संगठनों के साथ काम करने वाले आज़ाद एक शिक्षित, समझदार और योग्य प्रत्याशी है।

19. मनजीत सिंह, जुलाना, (जींद | AC No. 34) : 27 वर्ष

जुलाना में युवाओं के लिए काम करने वाले मनजीत एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विविध सामाजिक संगठनों के साथ काम करने वाले मनजीत एक शिक्षित, समझदार और योग्य प्रत्याशी है।

20. अनिल कुमार, बरवाला, (हिसार | AC No. 51) : 43 वर्ष

शिक्षा के लिए काम करने वाले अनिल अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। शिक्षा के अधिकार को अपना हथियार बना अनिल बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का काम भी करते हैं।

21. रेणु खट्टर, फरीदाबाद, (फरीदाबाद | AC No. 89) : 42 वर्ष

बिल्डर और नेताओं की लॉबी के खिलाफ लड़ने वाली रेणु दिल्ली विश्विद्यालय से स्नातक है। अपनसे शहर में स्वच्छ वातावरण,पानी, महिला सुरक्षा जैसे मसलों को उठाती रही हैं। रेणु एक कर्मठ और जुझारू सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं।

22. रविन्द्र, खरखौदा (SC), (सोनीपत | AC No. 30) : 35 वर्ष

खरखौदा के विकास के लिए सतत संघर्ष कर रहे रविन्द्र एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विविध सामाजिक संगठनों के साथ काम करने वाले रविन्द्र शिक्षित, समझदार और योग्य प्रत्याशी हैं।

23. तालीम हुसैन, पुन्हाना, (नूहं | AC No. 81) : 28  वर्ष

पेशे से वकील तालीम अपने क्षेत्र के किसानों और युवाओं के मुद्दों पर प्रखर रहे हैं। तालीम किसानी के सवाल को युवाओं के रोज़गार से जोड़ कर देखते हैं।  इसलिए किसानों के फसल के दाम के सवाल पर लड़ रहे हैं।

24. नवीन, उकलाना (SC),  (हिसार | AC No. 48) : 26  वर्ष

डॉ अंबेडकर सभा के सदस्य नवीन दलित अधिकार के लिए लड़ने और सोचने वाले उम्मीदवार हैं। बाबा साहब को प्रेरणा श्रोत मानने वाले नवीन काफी कम उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ सामाजिक काम में लग गए।

25. अंकित गिल, (तोहाना, जिला : फतेहाबाद | AC No. 39) : 25  वर्ष

पेशे से इंजीनियर रहे अंकित राजनीति के जरिये सामाजिक विमर्श को बदलना चाहते हैं। विविध सामाजिक संगठनों के साथ काम करने वाले अंकित शिक्षित, समझदार और योग्य प्रत्याशी हैं।

26. कृष्णा कुमार, उचाना कलां, (जींद | AC No. 37) : 58  वर्ष

पेशे से किसान रहे कृष्णा कुमार किसानों के फशल के दाम के सवाल पर काफी समय से काम कर रहे थे। पिछले साल दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के समय जय किसान आंदोलन से जुड़े और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

27. शैलेन्द्र कुमार, अम्बाला कैंट, (अंबाला | AC No. 4) : 33  वर्ष

शिक्षा के अधिकार पर काम करने वाले शैलेन्द्र बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का भी काम करते हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले शैलेन्द्र आम जन की आवाज़ बनना चाहते हैं। विविध सामाजिक संगठनों के साथ काम करने वाले अंकित शिक्षित, समझदार और योग्य प्रत्याशी हैं।

28. पहलू, फ़िरोज़पुर ज़िरका, (नूहं | AC No. 80) :  46 वर्ष

पेशे से किसान पहलू अपने क्षेत्र के किसानों के मुद्दों पर प्रखर रहे हैं। के फसल के दाम के सवाल पर जय किसान आंदोलन के साथ, मिलकर लड़ रहे हैं।
_____

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लोकपाल :

स. जोगिंद्र सिंह तूर, वरिष्ठ एडवोकेट, पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट

53 साल से वकालत के प्रोफेशन से जुड़े। पिछले तीन दशक से पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील। फसलों की एम एस पी पर खरीद, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना व किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसें चलाने जैसे जनहित के मामलों की पैरवी की है। शुरू से ही प्रगतिशील आंदोलनों और मजदूर संगठनों से जुड़ाव। वकीलों के देशव्यापी संगठन के राष्ट्रीय वाइस प्रेजिडेंट हैं। देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था और किसानी के संकट के कानूनी पहलुओं पर उनके लेख लगातार छपते रहे हैं।

स्वतंत्र स्वभाव और निष्पक्ष मानस के धनी जोगिंदर सिंह तूर स्वराज इंडिया के सदस्य नहीं हैं। लोकपाल के बतौर स्वराज इंडिया के किसी भी उम्मीदवार के विरुद्ध किसी भी शिकायत के बारे में उनका फैसला अंतिम और मान्य होगा।

 

Contact Information of Lokpal:

जोगिंदर सिंह तूर
एडवोकेट
(पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़)

# 530, सेक्टर 33 बी, चंडीगढ़।

मोबाइल : 9815133530

ईमेलjogindersingh_toor@yahoo.com

 

 

Declaration about criminal antecedents of candidates set up by the party

FORMAT C-2

(For political party to publish in website, newspapers, TV)

Declaration about criminal antecedents of candidates set up by the party

(As per the judgment dated 25th September, 2018 of Hon’ble Supreme Court in WP (Civil) No. 536 of 2011 (Public interest Foundation & Ors. Vs. Union of India & Anr.)

 

Name of Political Party: SWARAJ INDIA

*Name of Election: GENERAL ELECTION TO THE LEGISLATIVE ASSEMBLY OF HARYANA, 2019

Name of State/ UT:  HARYANA

 

 

1 2 3 4 5
Sl. No. Name of candidate Name of constituency Pending criminal cases

Details about cases of conviction for criminal

offences

Name of Court, case No. & status of the case(s)

Sections of the Acts concerned & brief description of

offence(s)

Name of Court & date(s) of order(s) Description of offence(S) & punishment imposed
1.    SANJEEV GODARA

DADRI – 56

ASSEMBLY  CONSTITUENCY

ACJM, ROHTAK

 

CHI/1474/2017

 

PENDING

 

 

U/s 147, 149, 186, 283 &353 OF THE IPC

 

PROTEST FOR EVICITION OF ‘GOCHARAN BHOOMI’

N/A N/A
2.    VIRENDER SINGH BAGORIA NALWA-53 ASSEMBLY  CONSTITUENCY

JUDICIAL MAGISTRATE-  IST CLASS – 20

 

DISTRICT COURT HISASR

 

CHI/700/2019

 

PENDING

U/s  147, 149, 283 & 341OF THE IPC

 

U/s 8 OF NATIONAL HIGHWAYS ACT

 

SOLIDARITY PROTEST FOR

‘KISAN SATYAGRAH’

 

 

N/A N/A
3.                    RENU KHATTER

FARIDABAD– 89

ASSEMBLY  CONSTITUENCY

METROPOLITAN MAGISTRATE- 84

 

DISTRICT COURT, SAKET

 

Cr CASES/

94485/2016

 

PENDING

 

U/s 420 OF THE  IPC

 

BUSINESS DISPUTE

 

 

N/A N/A