मनोहर लाल ने बेरोजगारी के बाद किसानों की फसल खरीद पर बोला बड़ा झूठ: योगेन्द्र यादव

प्रेस विज्ञप्ति | चंडीगढ़ स्वराज इंडिया, 25 सितंबर 2019 मनोहर लाल ने बेरोजगारी के बाद किसानों की फसल खरीद पर बोला बड़ा झूठ: योगेन्द्र यादव बाजरा, सरसों व सूरजमुखी का एक एक दाना एम एस पी पर खरीदने का दावा ट्वीट पर करने वाले मनोहर लाल की खट्टर सरकार के आंकड़ों अनुसार सच यह है कि 2016-2017 में 0.7%, 2017-2018 में 4.4% व 2018-19 में सिर्फ 29.1 प्रतिशत बाजरा की सरकारी खरीद हुई ! जबकि सरसों की सरकारी खरीद 2017-2018 में 3% व 2018-2019 में 20.9 प्रतिशत हुई ! झूठ बोलने वाले मनोहर लाल को मुख्यमंत्री होने का नहीं कोई नैतिक हक़: योगेन्द्र यादव (अध्यक्ष, स्वराज इंडिया) भाजपा के प्रवक्ता जवाहर यादव ने भी टी वी डिबेट में बाजरा व सरसों का दाना दाना सरकारी भाव पर खरीदने के दावे के झूठ होने पर वे राजनीति छोड़ देंगें, तो क्या वोट के लिए मर्यादा पुरुष राम का राग अलापने वाली पार्टी के प्रवक्ता वचन निभाने कि मर्याद का पालन करें : राजीव गोदारा     हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 24 सितम्बर को प्रेस कांफ्रेंस कर रोजगार व फसल कि सरकारी खरीद के झूठे दावे किये | स्वराज इंडिया सरकारी आंकड़े व सबूत के साथ मुख्यमंत्री के एम एस पी पर बाजरा व् सरसों का दाना दाना खरीदने के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है | (बाजरा व सरसों की सरकारी खरीद के आंकड़े आखिर में  दिए गए टेबल में देख सकते हैं| टेबल के साथ सरकारी दस्तावेज-बी का लिंक भी दिया गया है)  मुख्यमंत्री खट्टर ने कल ट्वीट भी किया : सच यह है कि सरकार के अपने दस्तावेज के अनुसार एक भी साल सरकार ने एक तिहाई फसल भी नहीं खरीदी. इन आंकड़ों के अनुसार बाजरे कि फसल में  2016-2017 में कुल उत्पादन का 0.7%, 2017-2018 में 4.4% ही सरकार द्वारा ख़रीदा गया था. खट्टर सरकार के सारे…